नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में देश में कुल 1321 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से दूसरे स्थान पर है। अकेले मुंबई में ही 325 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना से देशभर में कुल 14 मौतें हो चुकी हैं।
राज्यों में कोरोना से हुई मौतें:
महाराष्ट्र (ठाणे, मुंबई):
25 मई को 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से ग्रसित था तथा उसने कोविड वैक्सीन नहीं ली थी।
एक महिला की इलाज के दौरान मौत हुई।
21 वर्षीय युवक ने 25 मई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वह 22 मई से अस्पताल में भर्ती था।
चंडीगढ़:
उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई, जो लुधियाना में कार्यरत था। सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
राजस्थान (जयपुर):
26 मई को दो मौतें हुईं। एक व्यक्ति की मौत रेलवे स्टेशन पर हुई, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरी मौत एक निजी अस्पताल में दर्ज की गई।
कर्नाटक (बेंगलुरु):
84 वर्षीय बुजुर्ग की 17 मई को मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण मौत हो गई थी।
केरल:
अब तक कोविड से दो मौतें दर्ज की गई हैं।
भारत में मिले कोविड-19 के चार नए वैरिएंट
हाल के हफ्तों में देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान भारत में चार नए वैरिएंट की पहचान की गई है।
JN.1: यह वर्तमान में भारत में सबसे आम वैरिएंट है और आधे से ज्यादा सैंपल्स में पाया गया है।
BA.2: करीब 26% मामलों में इसकी पुष्टि हुई है।
ओमिक्रॉन सबलाइनेज: 20% मामलों में इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है।
JN.1 वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है। यह ओमिक्रॉन के BA.2.86 स्ट्रेन का एक सब-वैरिएंट है, जिसकी पहचान सबसे पहले अगस्त 2023 में हुई थी। दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें लगभग 30 म्यूटेशन पाए गए हैं जो मानव इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं।