भोपाल। क्या आप कभी सांप के साथ सोने की कल्पना कर सकते हैं? सोचिए अगर सोते समय आपके साथ बिस्तर में सांप भी है तो आपकी क्या हालत होगी? ऐसा ही हुआ है मप्र के सागर जिले में। यहां एक युवक रात में पांच फीट लंबे कोबरा सांप (cobra snake) के साथ सो गया, हालांकि युवक की किस्मत अच्छी रही, कि सांप ने उसे डसा नहीं वरना कोबरा के जहर से उसकी जान भी जा सकती थी।
यह भी पढ़ें
02 साल के बच्चे के पेट से निकले 350 से अधिक पत्थर, डॉक्टर हैरान
प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का बिछा जाल, 14 शहरों में दौड़ रहीं 583 इलेक्ट्रिक बसें
मामला सागर जिले के सिरोंज का है।यहां पेट्रोल पंप के पास बने एक कमरे में मंगलवार रात युवक हरगोविंद प्रजापति सो रहा था। रात में करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप (cobra snake) ठंड से बचने के लिए युवक की रजाई में जा घुसा।
रात करीब डेढ़ बजे हरगोविंद को अचानक गुदगुदी महसूस हुई, जिसके बाद वह हड़बड़ा कर नींद से जाग गया, जब हरगोविंद ने कमरे की लाइट जलाई तो उसको होश उड़ गए, हरगोविंद ने बिस्तर पर पांच फीट लंबा कोबरा फन फैलाए बैठा देखा।
हड़बड़ी में युवक ने सांप को रजाई समेत बिस्तर से नीचे फेंका और फिर कमरे को बंद कर घर से बाहर निकल गया। बुधवार सुबह युवक ने सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को सांप की सूचना दी, जिसके बाद कमरे से कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ा गया।
युवक ने बताया कि वह सागर में ज्ञानसागर कॉलेज की कैंटीन में काम करता है और सिरोंजा में किराए का कमरा लेकर रहता है। सोमवार को वह अपनी ससुराल से लौटकर आया था। रात में कमरे की साफ-सफाई भी की लेकिन उस वक्त घर में कुछ नहीं था। वह रात करीब 10:30 बजे सोने चला गया। हरगोविंद ने बताया कि देर रात मुझे रजाई में कुछ महसूस हुआ और गुदगुदी लगी।
मैंने लाइट ऑन की तो देखा एक सांप रजाई में था, उसे देखकर मैं घबरा गया। सांप ने फन फैला रखा था। जमीन पर गिरते ही वह फुफकारने लगा और पलंग के आसपास चक्कर लगाने लगा। कुछ देर बाद सांप शांत होकर पलंग के नीचे घुस गया।
उसके जाते ही मैं घर से बाहर निकल गया और पास में रहने वाले अपने मामा रामचरण प्रजापति के घर चला गया। सांप काफी लंबा था, जिसे देखकर लगा की बच पाना मुश्किल है, लेकिन पलंग में सोने की वजह से मैं बच गया।
हरगोविंद ने बताया कि उसकी मामी ने कमरे के पास करीब तीन बजे सांप देखा था, और इसकी जानकारी दी थी, लेकिन फिर इसके बाद सांप कहीं नजर नहीं आया। मैंने रात को सोने से पहले बिस्तर को साफ किया था। तब कुछ नहीं था। शायद सांप देर रात कमरे में घुसा होगा और पलंग पर चढ़कर रजाई में घुस गया होगा। मेरी पत्नी और बच्चे सभी मायके में हैं, वरना कोई अनहोनी भी हो सकती थी।
वहीं, स्नेक कैचर अकील बाबा ने कहा कि सांप कोबरा प्रजाति का है अगर वह युवक को डस लेता तो उसकी मौत हो सकती थी। सूचना पर सिरोंजा पहुंचकर फिलहाल सांप को पकड़ लिया गया है उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है।
cobra snake, cobra snake in bed, cobra snake news from MP, cobra snake in bed news,