कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद बांग्लादेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग ने उन्हें बधाई दी है। पार्टी की ओर से जारी संदेश में शुभेंदु अधिकारी की जीत को पश्चिम बंगाल की जनता का मजबूत जनादेश बताया गया।
अवामी लीग ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली निर्णायक जीत और मुख्यमंत्री पद संभालने पर शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती हैं। पार्टी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बंगाल और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
Congratulations and Best Wishes from Awami League President Sheikh Hasina to Shri Suvendu Adhikari on Being Elected Chief Minister of West Bengal, India
I extend my heartfelt congratulations and warmest wishes to Shri Suvendu Adhikari on behalf of myself personally and the… pic.twitter.com/FXT3jF2i5O
— Bangladesh Awami League (@albd1971) May 9, 2026
साझा संस्कृति और इतिहास का किया जिक्र
अवामी लीग की केंद्रीय कार्यसमिति की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच भाषा, संस्कृति और इतिहास का गहरा संबंध रहा है। पार्टी ने विश्वास जताया कि नई सरकार के कार्यकाल में दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग और आपसी रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी।
बयान में यह भी कहा गया कि भारत और बांग्लादेश के संबंध लंबे समय से मित्रता और सहयोग पर आधारित रहे हैं और पश्चिम बंगाल की नई सरकार इस रिश्ते को और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
मंत्रिमंडल के लिए भी दी शुभकामनाएं
अवामी लीग ने शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की जनता के लिए शांति, विकास और समृद्धि की भी उम्मीद जताई।
दरअसल, कोलकाता के ऐतिहासिक Brigade Parade Ground में आयोजित समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल R. N. Ravi की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।