Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र ने किया मंजूर, 17 साल की नौकरी बाकी थी; जानिए अब तक का सफर

उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद दिव्या ने 30 अगस्त को इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने फैसले के पीछे निजी कारणों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और जीवन में नए उद्देश्य की तलाश का हवाला दिया था। सोमवार रात करीब 11 बजे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इस्तीफा मंजूर होने की जानकारी साझा की। इस्तीफा मंजूर होने की जानकारी देते हुए दिव्या मित्तल ने कवि जयशंकर प्रसाद के नाटक ‘चंद्रगुप्त’ की एक पंक्ति भी साझा की- “प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो।”

वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बढ़ी थी अटकलें

इस्तीफा मंजूर होने से दो दिन पहले दिव्या मित्तल माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं। उन्होंने वहां से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, “आगे की राह कठिन है… सदबुद्धि देना मां।” उनकी इस पोस्ट के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

करीब 17 साल की सेवा अभी बाकी थी

2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लगभग 13 साल तक सरकारी सेवा में काम किया। इस्तीफा देने के वक्त उनकी करीब 17 साल की सेवा अभी बाकी थी। उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लंदन में नौकरी की, लेकिन अच्छी नौकरी छोड़कर भारत लौट आईं और UPSC की तैयारी शुरू कर दी। दिव्या ने UPSC परीक्षा पहले प्रयास में पास की और IPS के लिए चयनित हुईं। उन्हें गुजरात कैडर मिला था। हालांकि, IPS की ट्रेनिंग के दौरान भी उन्होंने IAS की तैयारी जारी रखी। अगले ही साल उन्होंने फिर UPSC परीक्षा पास की और 2013 में IAS अधिकारी बन गईं।

मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की रह चुकी हैं DM

दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वह सख्त प्रशासनिक शैली और बेबाक रवैये के लिए चर्चा में रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्ती दिखाने के उनके कई मामले भी सुर्खियों में रहे। मई 2026 में उन्हें देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर लखनऊ में राजस्व विभाग का विशेष सचिव बनाया गया था। देवरिया से तबादले के करीब चार महीने बाद उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया।

पति भी छोड़ चुके हैं सरकारी नौकरी

दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह भी सरकारी सेवा में रह चुके हैं। वह 2011 बैच के भारतीय व्यापार सेवा (ITS) अधिकारी थे। साल 2022 में उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। गगनदीप ने भी IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने ‘न्यूरोकैप’ नाम की कंपनी शुरू की। यह कंपनी भारत और विदेशों में ट्रेडिंग से जुड़ा कारोबार करती है।

लंदन में हुई थी दोनों की मुलाकात

दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। IIT और IIM से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी की थी। वहीं उनकी मुलाकात गगनदीप सिंह से हुई और दोनों ने शादी कर ली। बाद में दोनों ने विदेश की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया। भारत आने के बाद दिव्या ने UPSC की तैयारी शुरू की। उन्होंने महज दो साल के भीतर दो बार इस परीक्षा में सफलता हासिल की और IPS के बाद IAS अधिकारी बनीं। अब करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 युवकों की मौत, 6 गंभीर घायल

Next Post

US Open में ज्वेरेव का जलवा, शेल्टन को हराकर जीता दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब

Advertisement