जौनपुर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अब नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का बढ़ता जनपद जौनपुर है। जनपद के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कहा यहां दशकों से विकास का इंतज़ार था,विकास की योजनाओ के लिए ईमानदारी जरूरी है,जिससे धनराशि का ईमानदारी से इस्तेमाल हो।
उन्होंने कहा 2017 के पहले एक रैकेट घुन और दीमक की तरह व्यवस्था में घुसकर खोखला कर जाता था। पहले जब यहां का युवा बाहर जाता था तो उनके सामने पहचान का संकट हुआ करता था। 5 वर्ष में हमने अपराध और अपराधियों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया,ये मॉडल देश में भी स्वीकार की गई। एनसीआरबी के आंकड़ों में ये स्वीकार हुआ कि उप्र अब दंगामुक्त प्रदेश बन चुका है
सीएम योगी ने कहा हम अभी कोरोनाकाल से उबरे हैं,पूरी दुनिया त्रस्त थी,लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने 200 करोड़ वैक्सीन मिली,पहली बार हुआ जब बिना भेदभाव शासन की योजनाएं जनता को दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना में जब भारी संख्या में लॉक डाउन में श्रमिक घर वापस आये तो अकेले जौनपुर में डेढ़ लाख श्रमिक वापस आये। सरकार ने केवल जौनपुर नही प्रदेश के 40 लाख कामगार श्रमिको को रोजगार से जोड़ा गया। पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा भ्रष्टाचार पिछली सरकारों के जीन्स का हिस्सा थे। योजनाएं सिर्फ अपने परिवार को पालने,भ्रष्ट ठेकेदारों को पोषित करने और अपने गुर्गों को पालने के लिए बनाते थे।
सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में दंगाइयों को पता है,दंगा करोगे तो सात पीढियां उसकी पूर्ति करते थक जाएगी। यही अब हम भ्रष्टाचार के लिए भी करने जा रहे हैं,अब भ्रष्टाचार बख्शा नही जाएगा। आज जौनपुर में एक साथ इतनी परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा आत्मनिर्भर देश के लिए आत्मनिर्भर गांव और आत्मनिर्भर नगर निकाय होने आवश्यक है। इस दिशा में अब नया अभियान चलाने की आवश्यकता है। भारत अब नया भारत है,अर्थव्यवस्था में अब भारत 5वीं शक्ति बन गया है। ब्रिटेन जो कभी हमे गुलाम बनाया था, आज उसको पछाड़कर भारत विश्वशक्ति बन रहा है।
मेरा देश विकसित हो,ये चाहत हर भारतवासी की होती है,देश के बारे में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, जो व्यक्ति जहां काम कर रहा है,वहीं ईमानदारी से काम करे तो देश स्वयं आगे बढ़ जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा पिछली सरकारों के पास शिक्षा के लिए कोई विजन नही था। शिक्षा को नकल का अड्डा बना दिया था,नियुक्ति में पारदर्शिता का आभाव था। डबल इंजन की सरकार हर व्यक्ति के साथ खड़ी है,लेकिन कानून के साथ खिलवाड़ किसी को छूट नही है। हमारा संकल्प है-कानून का राज़।
उन्होंने यह भी कहा 30 साल पहले जौनपुर की पहचान इत्र से थी, ये लुप्त हो गई थी। यहां की इमरती लुप्त हो गई थी। हमने यहां की इत्र और इमरती को पहचान दिलाने के लिए कार्य शुरू किया। जौनपुर की इमरती और यहां का इत्र अब वैश्विक पहचान बनाएगा।
गांव के विकास के लिये हम मातृभूमि योजना लाये हैं,गांव के बाहर गए लोगों को अपने पूर्वजो के नाम को जिंदा रखने के लिये सरकार ये योजना लाने जा रही है। सरकार इसमे सहायता देगी। जौनपुर का मेडिकल कॉलेज जल्द पूरा होने जा रहा है,जल्द ही यहां शैक्षिक सत्र शुरू होगा।