लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को शासन की ओर से 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए। इस फेरबदल में पुलिस कमिश्नर से लेकर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कई महत्वपूर्ण शहरों और पुलिस इकाइयों को नए अधिकारी मिले हैं।
इस फेरबदल के तहत मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, लखनऊ भेजा गया है। लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की कमान सौंपी गई है। किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
इसके अलावा रहमत शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन और प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ रेंज, अभिषेक सिंह को डीआईजी आगरा रेंज और शैलेश कुमार पांडेय को डीआईजी अलीगढ़ रेंज बनाया गया है। वहीं, आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी और सतपाल को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है। सुनीति को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
आकाश तोमर को डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का एसपी बनाया गया है। अमित कुमार-I को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW), लखनऊ का एसपी और नरेंद्र कुमार सिंह को पीटीसी सीतापुर का एसपी नियुक्त किया गया है।
डॉ. अनिल कुमार पांडेय को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय और राजेश कुमार श्रीवास्तव को अभिसूचना मुख्यालय में एसपी की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं, सुशील कुमार शुक्ला को पीटीएस गोरखपुर, अजीत कुमार सिन्हा को यूपी पावर कॉरपोरेशन और दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर में डीसीपी, जबकि प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त पुनीत द्विवेदी को गाजियाबाद, नीतू को लखनऊ और अमित कुमावत को आगरा में एडीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यहां देखिए 28 IPS अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट
- मोहित अग्रवाल – पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज
- पीयूष मोर्डिया – एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
- रहमत शर्मा – एडीजी, लखनऊ जोन
- लक्ष्मी सिंह – पुलिस कमिश्नर, गाजियाबाद
- प्रवीण कुमार – एडीजी, बरेली जोन
- जे. रविंदर गौड़ – पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्धनगर
- किरण एस. – पुलिस कमिश्नर, वाराणसी
- प्रभाकर चौधरी – डीआईजी, लखनऊ रेंज
- अभिषेक सिंह – डीआईजी, आगरा रेंज
- शैलेश कुमार पांडेय – डीआईजी, अलीगढ़ रेंज
- आशीष तिवारी – डीआईजी, सहारनपुर रेंज
- डॉ. गौरव ग्रोवर – एसएसपी, मुरादाबाद
- सुनीति – एसपी, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ
- आकाश तोमर – एसपी, डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद
- अमित कुमार-I – एसपी, ईओडब्ल्यू, लखनऊ
- नरेंद्र कुमार सिंह – एसपी, पीटीसी, सीतापुर
- डॉ. अनिल कुमार पांडेय – एसपी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ
- त्रिभुवन सिंह – एसपी, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ
- राजेश कुमार श्रीवास्तव – एसपी, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
- सुशील कुमार शुक्ला – एसपी, पीटीएस, गोरखपुर
- अजीत कुमार सिन्हा – एसपी, यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ
- दिनेश त्रिपाठी – डीसीपी, प्रयागराज
- सतपाल – एसएसपी, अयोध्या
- कुलदीप सिंह गुनावत – डीसीपी, कानपुर नगर
- प्रीति यादव – सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा
- पुनीत द्विवेदी – एडीसीपी, गाजियाबाद
- नीतू – एडीसीपी, लखनऊ
- अमित कुमावत – एडीसीपी, आगरा
कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में हुए इस बड़े पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को किस तरह मजबूत करते हैं।