कर्क: आपकी राशि पर मकर का बृहस्पति तथा पंचम भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नये संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलने का योग है। इसलिए जो भी प्रयास कर रहे हैं, उसे जारी रखें। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न होने का योग है। इसलिए किसी भी बात पर उलझने से बचें। अन्यथा अपना ही नुकसान है।
विहारी और अश्विन की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ
सिंह: आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्यान रखें कि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते उनकी बात सही हो तो। आज दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए किसी गंभीर समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में स्नेह बढ़ेगा।