उत्तराखंड
उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2021/06/pjimage-4.jpg)
देहरादून। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया।
सालों के अपने राजनीतिक करियर में इंदिरा हृदयेश ने उत्तराखंड की राजनीति को कई नए मुकाम दिए और प्रदेश में काफी कुछ विकास के काम किए, खासकर कुमाऊं मंडल में उनको मदद का मसीहा माना जाता रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
इंदिरा हरदेश के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो 1974 में उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में पहली बार चुनी गईं जिसके बाद 1986, 1992 और 1998 में इंदिरा ह्रदयेश लगातार चार बार अविभाजित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गईं। साल 2000 में अंतरिम उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी बनीं और प्रखरता से उत्तराखंड के मुद्दों को सदन में रखा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/images-5-1.jpeg)
महाकुंभनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को त्रिवेणी संगम पर पहुंचकर आस्था के डुबकी लगाते नजर आए। उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। सीएम धामी फैमिली के साथ वोट पर बैठकर त्रिवेणी संगम पहुंचे। प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार का दिन अहम जा रहा है। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रही हैं। वहीं, इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने महाकुंभ नगर पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पवन स्नान किया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ को आस्था का महासंगम करार दिया। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ हमारे कार्यकाल में आया है।
सीएम ने की पीएम-सीएम की सराहना
सीएम धामी ने महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में स्थापित उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण किया। वहां आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रयागवाल मार्ग पर आयोजित ‘ज्ञान महाकुंभ’ में भाग लिया।
हरिद्वार अर्द्धकुंभ में किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ के लिए भी सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। उन्होंने मां गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़े। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड मंडपम जैसे केंद्र उनकी यात्रा को सुविधाजनक बना रहे हैं।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश