बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान के लाड़ले बेटे आर्यन खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल से आज रिहा कर दिया गया है। आर्यन क्रूज़ ड्रग्स केस में 2 ओक्टुबर को NCB की चपेट में आए थे। 22 दिन बाद अब जा कर उन्हें जेल से रिहा किया गया है। बता दें कि अपने बेटे को लेने शाहरुख़ खुद जेल पहुंचे थे।
शाहरुख़ के घर के बाहर जमा हुई फैंस की भीड़
दोनों रिहाई के बाद सीधे अपने घर ‘मन्नत’ पहुंचे। उनके घर के बाहर आर्यन की घर वापसी की ख़ुशी में फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। आर्यन अपनी रिहाई से काफी खुश हैं। आर्थर रोड जेल के अधिकारीयों ने बताया कि आर्यन ने जेल में मौजूद अन्य कैदियों से गले मिल कर उनसे बात की।
सुबह 11 बजे हुए आर्थर रोड जेल से रिहा
बता दें कि आर्यन को सुबह 11 बजे रिहा किया गया। सुबह आर्यन ने अधिकारीयों से अपनी रिहाई का समय भी पूछा था। ड्रग्स केस में उनके साथ गिरफ्तार हुए अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जेल से रिहा कर दिया गया है। बेटे को साथ घर ले जाते हुए शाहरुख़ बेहद खुश नज़र आए। बता दें कि फिलहाल आर्यन को सिर्फ रिहा किया गया है, लेकिन कोर्ट ने उनके आगे कुछ शर्तें भी रक्खी हैं।
Also Readक्रूज पार्टी के ऑर्गेनाइजर काशिफ खान को लेकर नवाब मलिक ने किया बड़ा खुलासा