मुंबई। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस बीच देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई से एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक समय तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की रफ्तार अब यहां थोड़ी कम पड़ने लगी है।
शनिवार के बाद अब रविवार को भी मुंबई में कम केस सामने आए है। लंबे समय के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार दो दिन में मुंबई में इतने कम केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5542 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमण से 64 और लोगों की मौत हुई है।
पांच हजार से अधिक नए मामलों के साथ ही मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या 75740 पर आ गई है। राहत की बाद है कि रविवार को मुंबई में 8478 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
ऐसे में नए केस की तुलना में ठीक होने की वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। मुंबई में अभी तक कुल 5,37,711 लोग कोरोना को मात देते हुए ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी से से अब तक शहर में 12783 लोगों की मौत भी हो चुकी है।