नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के गांधी नगर इलाके में तेंदुए ने एक शख्स पर अचानक हमला कर दिया। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना ग्रीन बेल्ट पार्क की बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ एक व्यक्ति पर हमला कर रहा है, तभी वहां मौजूद एक दूसरा शख्स उसे बचाने की कोशिश करता है।
इसके बाद तेंदुआ उस व्यक्ति को छोड़ देता है और दोनों वहां मौजूद एक कार में बैठकर अपनी जान बचाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग मौके पर मौजूद है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं।
#WATCH Jammu and Kashmir: One person injured after being attacked by a leopard in Green Belt Park in Gandhi Nagar area of Jammu. Wildlife department is present at the spot. Efforts to capture it are underway. pic.twitter.com/HocS8fpfS5
— ANI (@ANI) April 6, 2021
घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि तेंदुए ने जिस वक्त हमला किया, वहां मौके पर कई लोग मौजूद थे।