नई दिल्ली। भारत के ‘फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मिल्खा सिंह का लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद आज चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
बता दें कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी लेकिन बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का भी इसी हफ्ते निधन हो गया था।
निर्मल 13 जून को 85 साल की उम्र में कोरोना जंग हार गई थीं। निर्मल मिल्खा के निधन के समय मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती होने की वजह से अंत्येष्टि में भी शामिल नहीं हो सके थे। मिल्खा सिंह पत्नी को अंतिम विदाई भी नहीं दे सके थे।