पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार का 65 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। दोपहर 2.:45 बजे आखिरी सांस ली।
सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सुशील मोदी ने ट्वीट किया, “मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65 साल) का आज पटना में दोपहर 2.45 बजे कोरोना से निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।”
गौरतलब है कि लगातार बिहार में कोरोना कहर बरपा रहा है। अभी कुछ दिन पहले बिहार के मुख्य सचिव का भी कोरोना से निधन हो गया था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो बुलेटिन जारी की उसके अनुसार बिहार में अब तक 3,73,261 संक्रमित मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
वहीं बिहार में कोरोना के एक्टिव पेशेंट अभी 1,08,202 हैं। बिहार में रिकवरी प्रतिशत 77.10 बताया गया है। गया में 969, बेगूसराय में 611, औरंगाबाद में 508, भागलपुर में 330 मरीज संक्रमित पाए गए।