स्टॉकहोम। स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मेडिसिन/फिजियोलॉजी के क्षेत्र में साल 2022 के नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया है। स्वांते पाबो स्वीडन के एक जेनेटिस्ट हैं। वह विकासवादी आनुवंशिकी के स्पेशलिस्ट हैं। पाबो को यह नोबेल प्राइज विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें
असली-नकली दवाओं की पहचान करेगा QR कोड, सरकार की है तैयारी
इंडोनशिया: फुटबॉल मैच में टीम की हार से गुस्साए फैंस ने की हिंसा, 170 से ज्यादा की मौत
नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्टाकहोम, स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को विजेता की घोषणा की। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है।
साइंस की दुनिया में नोबल प्राइज सबसे सम्मानित पुरस्कार माने जाते हैं। स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली इसे देती है। इसकी पुरस्कार राशि 10 मिलियन स्वीडिश क्राउंस है।
मंगलवार को भौतिकी विज्ञान, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।
#Svante_Paabo_wins_Nobel_Prize #Svante#Paabo