असम विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद मंगलवार (12 मई) को हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह राज्य में एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल है, जबकि हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार सीएम बने हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।
हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं। नई सरकार के गठन के साथ अब राज्य में विकास और संगठन को लेकर नई रणनीति पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।