लखीमपुर खीरी में हुईं हिंसा के बाद अब उत्तर प्रदेश में सियासत अपने चरम पर है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को कल सीतापुर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वो 24 घंटे से ज़्यादा समय तक पुलिस की हिरासत में रहीं। बता दें कि अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रियंका गांधी को धारा 144 के उलंघन के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनपर शांति भंग करने के साथ कई अन्य धाराओं के चलते एफआईआर दर्ज कराइ गई है। बीते दिन प्रियंका ने हिरासत में लिए जाने के बाद गेस्टहाउसे में झाडू लगा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। कांग्रेस महासचिव ने योगी सरकार पर सीधा प्रहार किया है।
प्रियंका गांधी ने योगी सरकार और पीएम मोदी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा ‘आवाज उठाने वाले लोगों के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया लगातार हिंसात्मक और दमनकारी है।’ इसके साथ ही प्रियंका ने लखनऊ आये पीएम मोदी पर भी तंज कस्ते हुए कहा कि ‘वह लखीमपुर खीरी उन परिवारों से मिलने क्यों नहीं जा रहे हैं, जिनके बेटों की ‘‘बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई’’ और जहां हेलीकॉप्टर से जाने में यहां से सिर्फ 15 मिनट लगते हैं।’
Also Read-लखीमपुर खीरी में सीयासी गहमा-गहमी तेज़,8 की मौत,अखिलेश यादव समेत कई सपा नेता हिरासत में
इस विवाद के चलते बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भर्ती ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी के अन्य लोगों को किसानों और लोकतंत्र के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है।’ उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश की प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस के अन्य नेताओं को जिन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है, उन पर ना बोलें।’