रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऐतिहासिक राजी पाड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।
सोमवार को झारखंड मंत्रालय में जतरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आमंत्रित किया। यह आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को होगा।
इस दौरान सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा और केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव भी मौजूद रहे।