नई दिल्ली। दुनियाभर में रमजान का पवित्र महीना बड़े ही अदब से मनाया जा रहा है। सभी मुसलमान रोजे-नमाज और तराबीह से अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।
इस्लाम धर्म के मुताबिक रमजान में रोजा अल्लाह के लिए रखा जाता है लेकिन इसके कुछ साइंटिफिक फायदे भी हैं। आइए जानते हैं रमजान में रोजा रखने से कौन से होते हैं फायदे…
- वजन कम होता है- रमजान में लगातार रोजे रखने से मोटापे में कमी आती है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की स्टडी के मुताबिक, खाली पेट रहने या कम मात्रा में खाने से शरीर की सूजन कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वजन भी कम होता है। स्टडी के मुताबिक, फास्ट करने से शरीर की कोशिकाओं पर स्ट्रेस पड़ता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
- खजूर है जरूरी- इस्लाम में रोजा खोलने के लिए खजूर खाना सुन्नत माना जाता है। साथ ही इससे सेहत को भी काफी फायदा मिलता है। खजूर में मौजूद फाइबर से एनर्जी के साथ डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है।
- कोलेस्ट्रोल कम होता है-हेल्थ एक्सपर्ट रोजे रखने से शरीर का कोलेस्ट्रोल भी कम होता है।
- मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है-रोजे के दौरान दिनभर भूखे प्यासे रहने से मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इससे खाने के ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स शरीर को मिलते हैं। रमजान में लंबे समय तक भूखे रहने के बाद देर शाम खाने से शरीर में Adiponectin हार्मोन बनता है, ये शरीर को ज्यादा न्यूट्रिएंट्स एब्जोर्ब करने में मदद करता है।