किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसको देखते हुए योगी सरकार ने अभी तक 606.57 लाख कुंतल धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है।
यूपी के ACS, सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि किसान कल्याण मिशन सभी 825 विकास खंडों में चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में 06 जनवरी को 303 विकास खंडों में व 13 जनवरी को 303 विकास खंडों में किसान कल्याण मिशन चलाया गया है।
उत्तर प्रदेश में 21 जनवरी को बाकी बचे विकास खंडों में किसान कल्याण मिशन चलाया जाएगा।इससे किसानों को काफी मदद मिलेगी और उन्हें फायदा पहुंचेगा।