नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब थोड़ा कम होता दिख रहा है। कई दिनों बाद भारत में 3 लाख से कम केस आए। ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.83 लाख नए मामले सामने आए।
वहीं इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 78 हजार से ज्यादा रही। इन बड़ी संख्या में लोगों के नेगेटिव आने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 35,16,997 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में COVID19 के 2,81,386 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,49,65,463 हो गई।
4,106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,74,390 हो गई है। 3,78,741 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,11,74,076 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 35,16,997 है।