लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बदलाव होने के संकेत मिलते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव में उतरने से पहले योगी मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जा सकता है।
माना जा रहा है कि यूपी कैबिनेट का विस्तार भी उसी मॉडल पर किया जा सकता है, जैसे केंद्र में मोदी कैबिनेट का हुआ है। जिसमें जातीय, क्षेत्रीय समीकरण के साथ युवाओं को अधिक मौका दिया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, इसी महीने के अंत तक योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। संगठन की ओर से 25, 26 और 30 जुलाई की तारीख का प्रस्ताव दिया गया है। अब किस दिन विस्तार होना है, इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही मुहर लगाएंगे।