Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बीजद व बीजेपी ने चलाए एकदूजे पर शब्दों के बाण, शाह को बताया ‘ब्लू व्हेल’ तो शाह ने कहा ‘फूंका ट्रांसफॉर्मर’

Published

on

Loading

भुवनेश्वर। ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजद ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार करते हुए उन्हें जानलेवा ‘ब्लू व्हेल’ चैलेंज बताया है उन्होंने कहा कि अमित शाह उस ब्लू व्हेल चैलेंज गेम की तरह है जो लोगों को जान लेने पर मजबूर करता है।

बीजद महासचिव एवं पूर्व मंत्री अरुण साहू ने ओडिशा के युवाओं से अपील की कि वे अमित शाह से अलग ही रहें क्योंकि वह राजनीतिक ब्लू व्हेल हैं जो लोगों को गलत रास्ता बताते हैं. उन्होंने कहा “शाह असुरों की भाषा बोल रहे हैं। ”

इससे पहले शाह ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ‘फूंका हुआ ट्रांसफार्मर’ बताते हुए कहा था कि, राज्य के विकास के लिए लोगों को बीजद सरकार को हटाना चाहिए।

शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी सरकार एक बिजली कारखाने की तरह है, लेकिन बिजली पहुंचाने के लिए ट्रांसफॉर्मर और दूसरे चीजों की जरूरत होती है।

पटनायक सरकार एक ऐसा ट्रांसफॉर्मर है जो फूंक गया है।  अगर ट्रांसफॉर्मर फूंक जाता है जो उसे बदल देते हैं।  मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि यहां का ट्रांसफॉर्मर उखाड़ फेंकिए।’ उन्होंने कहा, “ओडिशा का विकास नवीन पटनायक के बूते की बात नहीं। यहां का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।”

 

 

 

बिजनेस

फिनटेक फर्म भारतपे और अशनीर ग्रोवर के बीच विवाद खत्म, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फिनटेक फर्म भारतपे और उसके पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के बीच समझौता हो गया है। इस समझौते के साथ ही दोनों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद भी खत्म हो गया है। फिनटेक कंपनी भारतपे ने सोमवार को कहा कि उसके पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर किसी भी रूप में कंपनी से नहीं जुड़ेंगे और न ही उनके पास कंपनी के कोई शेयर होंगे। भारतपे ने बयान में कहा कि भारतपे ने अपने पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ एक निश्चित समझौता किया है। यानी कुल मिलाकर अब विवाद पर पूर्ण विराम लग गया है.

बता दें कि विवादों के चलते मार्च 2022 में अशनीर को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से निकाल दिया गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दायर कानूनी मामलों को वापस लेने का फैसला लिया है। भारतपे ने इस मामले में एक बयान जारी किया है. कंपनी ने बयान में लिखा- भारतपे का फोकस, प्रॉफिट के साथ ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने पर रहेगा. हमारी तरफ से अशनीर ग्रोवर को शुभकामनाएं।

 

क्या बोले अशनीर ग्रोवर?

मैं भारतपे के साथ एक निर्णायक समझौते पर पहुंच गया हूं। मैं प्रबंधन और बोर्ड पर अपना भरोसा रखता हूं, जो भारतपे को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। मैं कंपनी के विकास के साथ लगातार जुड़ा हुआ हूं। मैं अब किसी भी पद पर भारतपे से नहीं जुड़ा रहूंगा, न ही कैपिटल टेबल का हिस्सा बनूंगा। मेरे शेष शेयरों का प्रबंधन मेरे फैमिली ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। दोनों पक्षों ने दायर मामलों को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि भारतपे अपने सभी हितधारकों के लाभ के लिए आगे बढ़ता रहेगा और सफल होता रहेगा।

Continue Reading

Trending