Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

8वें दिन दबंग 3 ने किया जबरदस्त कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 कई मुश्किलों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज के रिलीज होने के बाद से ऐसा माना जा रहा है कि दबंग 3 के कलेक्शन काफी ज्यादा प्रभावित होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 दिनों में 126.55 करोड़ की कमाई करने वाली दबंग 3 ने 8वें दिन लगभग 3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 130.50 करोड़ हो गया है।

फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म में सलमान एक बार फिर से चुलबुल पांडे के रोल में नजर आए थे। फिल्म में सलमान के अपोजिट सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। वहीं साउथ एक्टर किच्चा सुदीप फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए थे।

 

मनोरंजन

बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो

Published

on

Loading

मुंबई। बिग बॉस 18 में भाग लेने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। खबर आ रही है कि इस बार शो में 20 प्रतियोगी होने वाले हैं, जिनके नामों पर मुहर लग गई है। आईए एक नजर डालते है, इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों के नाम परः

1. चुम दरांग
2. मुस्कान बामने
3.तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
4. अतुल किशन
5. विवियन डिसेना
6. ईशा सिंह
7. करणवीर मेहरा
8. शहजादा धामी
9. रजत दलाल
10. अविनाश मिश्रा
11. सारा अफरीन खान
12. अफरीन खान
13. एलिस कौशिक
14. चाहत पांडे
15. शिल्पा शिरोडकर
16. नायरा बनर्जी
17. गुणरत्न सदावर्ते
18. हेमलता शर्मा
19. श्रुतिका राज अर्जुन
20. निया शर्मा

बता दें कि सलमान खान का रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

 

Continue Reading

Trending