Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

असम में स्मृति के खिलाफ कांग्रेस नेता की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

Published

on

Loading

 

गुवाहाटी| असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा के कुछ विधायकों ने कांग्रेस नेता व असम के पूर्व मंत्री नोलामोनी सेन डेका के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है, जिन्होंने रविवार को असम के नलबाड़ी जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया था।

हालांकि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डेका के बयान से खुद को अलग कर लिया है और कहा कि यह पार्टी की प्रदेश कमेटी का आधिकारिक विचार नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डेका से माफी मांगने को कहा। साथ ही कांग्रेस से उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की। उन्होंने गुवाहाटी के राजगढ़ इलाके में स्थित डेका के आवास के बाहर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा की महिला इकाई ने भी डेका के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर डेका का पुतला भी फूंका गया। भाजपा नेता विजय गुप्ता ने कहा, “यदि कांग्रेस उन्हें पार्टी से नहीं निकालती है तो हम उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेंगे।” भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन पटवारी ने कांग्रेस से डेका को निकालने की मांग करते हुए कहा कि वह विधायक और मंत्री बनने के बाद से ही इस तरह के विवादास्पद बयान देते आ रहे हैं।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending