Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत, पाक तनाव पर केरी ने नवाज से बात की

Published

on

वाशिंगटन,भारत,पाकिस्तान,अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी,प्रधानमंत्री नवाज शरीफ,भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Loading

वाशिंगटन | भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के समय में बढ़ते तनाव से चितित अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने तनाव कम करने की दिशा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बात की, साथ ही नवाज द्वारा हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई बात की प्रशंसा की।

केरी ने मंगलवार को टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा कि म्यांमार में उग्रवादियों के खिलाफ भारत की सíजकल कार्रवाई को लेकर नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच शुरू हुआ तनाव सभी के लिए बेहद चिता की बात है। फ्रांस में दो सप्ताह पहले साइकिल चलाने के दौरान 71 वर्षीय केरी के दाएं जांघ की हड्डी टूट गई थी और उनकी बोस्टन के अस्पताल में सर्जरी हुई थी। उन्होंने विदेश मंत्रालय के नियमित प्रेस वार्ता में अचानक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। केरी ने कहा, “ये दो बेहद महत्वपूर्ण देश हैं, जो क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

विदेश मंत्री ने कहा, “नवाज बेहद स्पष्टवादी हैं। इससे ज्यादा वह और प्रत्यक्ष कुछ कह ही नहीं सकते थे। उन्होंने हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की थी।” उन्होंने कहा, “और हम अगले दिन और सप्ताहों में दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए साथ काम करने को लेकर कुछ विचार का स्वागत करते हैं।” केरी मंगलवार को वाशिंगटन जाने वाले थे, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे मोदी या फिर किसी भारतीय अधिकारियों से बातचीत करने वाले हैं या नहीं।

विभाग के नए प्रवक्ता जॉन किर्बी का परिचय देने के बाद केरी ने मीडियाकर्मियों को सुबह नवाज से भारत तथा पाकिस्तान के तनाव को कम करने को लेकर हुई बातचीत के बारे में अवगत कराया। उन्होंने ईरान परमाणु वार्ता से जुड़े मीडियाकर्मियों के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह चाइना फॉर द सिक्युरिटी एंड इकॉनॉमिक डायलॉग पर कुछ दिनों तक वक्त देने के बाद वियना में वार्ता के लिए जाएंगे, जिसके बारे में यह माना जा रहा है कि यह ईरान परमाणु वार्ता के संबंध में होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

मक्का में भीषण गर्मी से अब तक 1300 से अधिक हज यात्रियों की मौत, 98 भारतीय भी शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सऊदी अरब में भीषण गर्मी से मरने वाले हाजियों की संख्या 1300 के पार हो गई है। कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें सड़क पर हाजियों के शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार को सऊदी अरब ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हज यात्रा के दौरान इस साल कम से कम 1301 लोगों की मौत हुई है। जिनमें गर्मी के कारण कई लोगों की जान गई। जबकि पांच में से चार लोगों की जान “अनधिकृत” यात्राओं के कारण हुईं. सऊदी अरब सरकार ने एक बयान में कहा कि, “इस साल गर्मी ने स्वास्थ्य प्रणाली को प्रभावित किया, जिससे कई लोग परेशान हो गए। अफसोस की बात ये है कि इस दौरान 1,301 लोगों की मौत हो गई।

सरकारी टीवी अल अखबरिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 95 तीर्थयात्रियों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ को इलाज के लिए हवाई मार्ग से राजधानी रियाद लाया गया है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, उन्होंने कहा कि मृत तीर्थयात्रियों की पहचान प्रक्रिया में देरी हुई क्योंकि कई के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने बताया कि मृतकों को मक्का में दफनाया गया, लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इस साल हज के दौरान 98 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मृतकों में सबसे बड़ी संख्या मिस्र के तीर्थयात्रियों की है। मिस्र के 660 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है। काहिरा में दो अधिकारियों ने बताया कि 31 को छोड़कर सभी गैर-पंजीकृत तीर्थयात्री थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि मृतक लोगों में कई बुजुर्ग और लंबे समय से बीमार व्यक्ति शामिल हैं। इस साल हज यात्रा के दौरान सैकड़ों मौतों और चोटों के पीछे अत्यधिक गर्मी को मुख्य वजह बताया गया। बीते सोमवार को मक्का में तापमान 51.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि इस साल सऊदी अरब प्रशासन ने हज यात्रा के लिए दुनियाभर के 18 लाख लोगों को हज पर आने की इजाजत दी थी। इसमें हजारों ऐसे यात्री भी शामिल हुए जिन्हें हज के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया था। जिसके चलते उन्हें हज यात्रियों जैसी सुविधाएं नहीं मिली। इसलिए वह खुले आसमान में रहने को मजबूर हो गए। साथ ही उन्हें अधिकृत रूप से हाजियों को ले जाने वाली बसों में भी यात्रा का लाभ नहीं जिसके चलते ये लोग गर्मी का शिकार हो गए और कई की इसमें जान चली गई।

Continue Reading

Trending