Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना कहर, बीते 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) देश में अब बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाने लगा है। बीते 24 घंटे में इस वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 1 दिन में 7964 नए केस सामने आए हैं जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसी के साथ भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 73 हजार के पार हो गई है।

वहीं, देश में इस वायरस की वजह से मौत के आंकड़े भी अब लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। बीते 1 दिन में कोविड-19 ने 265 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। नए केस सामने आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 86422 हो गई है।

वहीं, अगर ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो यह संख्या अब 82370 हो गई है। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। यहां कोरोना के 59 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 1982 हो गई है।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending