Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश के आसार

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बदली छाए होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, भागलपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, गया में 25.7 डिग्री और पूर्णिया में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, गया में 30.6 डिग्री और भागलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर में 25.60 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 21.50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के SRN अस्पताल में डॉक्टर ने की आत्महत्या, कार में मिला शव

Published

on

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज के स्वरूप नेहरू अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपनी कार के अंदर हाथ में जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर का नाम कार्तिकेय श्रीवास्तव है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक डॉक्टर के परिचितों से जानकारी ले रही है कि आखिर क्या वजह रही, जिससे डॉक्टर ने आत्महत्या की।

उत्तराखंड के कोटद्वार के अपार कालावड इलाके के रहने वाले डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में कार्यरत थे। वह स्टैनली रोड पर रहते थे। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे वह हॉस्पिटल से निकले थे। कैंपस में ही उनकी कार भी खड़ी थी। इसके कुछ देर बाद अन्य चिकित्सक भी घर जाने लगे तो उन्होंने कार में डॉ. कार्तिकेय की लाश देख पुलिस को सूचना दे दी।

डीसीपी सिटी अभिषेक भारतीय समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली. कार में सीरिंज और दवा की शीशी मिली। हाथ पर इंजेक्शन लगाने के निशान भी मिले। डीसीपी सिटी ने बताया कि चिकित्सक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सकों से भी डॉ. कार्तिकेय के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Continue Reading

Trending