Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अबू धाबी : कारखाना विस्फोट में 10 भारतीय घायल

Published

on

Loading

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अबू धाबी के एक कारखाने में गुरुवार को हुए विस्फोट में कम से कम 10 भारतीय कर्मचारी घायल हो गए। भारतीय दूतावास से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘द नेशनल’ की शुक्रवार की रपट के मुताबिक, मुस्साफाह में एक कारखाने में हुए विस्फोट के बाद घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भारतीय दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें गुरुवार की घटना के बारे में जानकारी है, इसमें 10 भारतीय कर्मचारी घायल हो गए थे।” उन्होंने कहा, “घायलों को हर तरह की मदद दी जाएगी।” उल्लेखनीय है कि गुरुवार को उनमें से छह लोगों को छुट्टी दे दी गई थी, जबकि चार कर्मचारियों का अभी भी इलाज चल रहा है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending