मनोरंजन
एटॉमिक का नया अलबम 2015 में रिलीज होगा
लंदन| एटाॅमिक किटेन बैंड की सदस्य केरी केटोना ने बताया कि बैंड अगले साल अपना नया अलबम रिलीज करेगा। बैंड के सदस्य संगीत यात्रा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया, “एटॉमिक किटेन नया अलबम बना रहे हैं। मैं नहीं जानती कि मुझे यह बताने की अनुमति है या नहीं, लेकिन हम नया अलबम बना रहे हैं। बैंड के सदस्य एक संगीत विश्व यात्रा करेंगे। अलबम अगले साल जारी होना चाहिए।”
वर्ष 2000 में पहला अलबम ‘राइट नाउ’ आने के बाद यह बैंड का दूसरा अलबम होगा।
केटोना ने यह बैंड छोड़ दिया था, उनकी जगह जेनी फ्रॉस्ट ने ली थी।
केटोना ने ‘द सन’ समाचार-पत्र को बताया, “नए संगीत में वास्तविक सिग्नेचर संगीत होगा। हम उस समय तेज लय ताल वाला संगीत नहीं बना सकते, जब हम रिहाना और बियोंसे जैसी हस्तियों से मुकाबला कर रहे हों।”
केटोना, नताशा हेमिल्टन और लिज मैकक्लारनन 2013 में ‘द बिग रीयूनियन’ रियलिटी डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला में भाग लेने के दौरान फिर से एकसाथ हो गए थे।
मनोरंजन
आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा
नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।
लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।
इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।
-
प्रादेशिक1 day ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल
-
नेशनल2 days ago
भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
जम्मू-कश्मीर में भाजपा की वापसी यानी पीओके भारत का हिस्साः सीएम योगी
-
नेशनल1 day ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
प्रादेशिक1 day ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल