Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में बारिश से हुई दुर्घटनाओं में 18 मरे

Published

on

Loading

पाकिस्तान में बारिश से हुई दुर्घटनाओं में 18 मरेइस्लामाबाद | पाकिस्तान में पिछले दो दिनों में बारिश से हुई दुर्घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को बाढ़ के पानी में वाहन के बह जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

बलूचिस्तान प्रांत में सर्वाधिक बारिश हुई है। बलूचिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में छह ढहने और सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से मंगलवार को इस्लामाबाद हवाईअड्डे से उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई।

बलूचिस्तान सरकार ने इन क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पाकिस्तान के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending