Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में लू से 136 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के कराची शहर एवं सिंध प्रांत के दूसरे जिलों में लू से अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है। ‘डॉन’ ऑनलाइन ने सोमवार को जानकारी दी कि कराची में शनिवार का दिन साल का सबसे गर्म दिन था, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, सिंध के जैकबाबाद, लरकाना और सुक्कु र में शनिवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कई मरीज सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं कइयों का कहना था कि गर्मी के कारण वे अचानक मूर्छित हो गए थे।

भीषण गर्मी से मुर्दाघर में रखे शवों में सूजन आ जाने के कारण शवों को दफनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इससे पहले नौ मई 1938 को कराची में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending