Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर मोदी की बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को मेरी बधाई।”

उन्होंने कहा, “भाजपा का अभूतपूर्व विकास पीढ़ियों से राष्ट्र की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर देने वाले पार्टी के नि:स्वार्थ कार्यकर्ताओं की मेहनत और कोशिश का नतीजा है।”

मोदी ने कहा कि पार्टी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और एक मजबूत, विकसित और समावेशी भारत की स्थापना करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

भाजपा की स्थापना छह अप्रैल, 1980 को हुई थी।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending