Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यमन संघर्ष में 1,000 से ज्यादा मौतें : संयुक्त राष्ट्र

Published

on

Loading

जेनेवा| यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के मार्च महीने में शुरू किए गए हवाई हमलों में 24 मई तक 1,068 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,551 अन्य घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त (ओएचसीएचआर) ने दी।

वहीं, विभिन्न चिकित्सीय केंद्रों से आंकड़े इकट्ठा कर चुके विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि मरने वालों का आंकड़ा 1,976 है, जबिक घायलों की संखया 8,034 है।

मारे गए लोगों में 112 बच्चे शामिल हैं, जबकि 242 बच्चे घायल भी हुए हैं।

ओएचसीएचआर और डब्ल्यूएचओ यह बता पाने में विफल रहे हैं कि किस परिस्थितियों में इतने लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

यमन वर्ष 2011 से राजनतिक संकट से जूझ रहा है, हौती विद्रोहियों द्वारा आंदोलन और संघर्ष तेज करने के बाद बीते कुछ महीनों में यह संकट और भी ज्यादा गहरा गया है।

वहीं, यमन के निर्वासित राष्ट्रपति अब्द रब्बु हादी मंसूर का समर्थन कर रहे रियाध ने हौती विद्रोहियों और उनके सहयोगियों के दमन के लिए 19 मार्च से ही सैन्य अभियान चलाया है। तेहरान एवं दूसरे शिया दलों ने हालांकि इस सैन्य अभियान की निंदा की है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यमन में 1.2 करोड़ नागरिकों को इस समय मानवीय सहायता की सख्त जरूरत है।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने भारतीय मूल की लड़की पूजा बोमन के साथ सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों निकाह कर लेंगे। वैसे तो पूज कोई सेलब्रिटी नहीं हैं, लेकिन जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी की खबर सामने आई है, तब से वो चर्चा में आ गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल की पूजा बोमन और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रजा हसन जनवरी 2025 में निकाह करेंगे। ऐसी भी खबरें सामने आई है कि निकाह से पहले पूजा धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करेंगी। बता दें कि अमेरिका में रह रहीं भारतीय मूल की पूजा बोमन कोई सेलिब्रिटी तो नहीं हैं, लेकिन जब से उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ा है तब से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

32 साल के रजा हसन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने पूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर कर लिखा, ”यह साझा करते हुए रोमांचित हूं कि मेरी सगाई हो गई है। मैंने अपने जीवन के प्यार से हमेशा के लिए मेरा बनने के लिए कहा और उसने हां कहा। जिंदगी के सफर में एक साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।”

बता दें कि रजा हसन ने 2014 में पाकिस्तान के लिए वनडे में डेब्यू किया जो इनके करियर का आखिरी ODI मुकाबला भी साबित हुआ। बाएं हाथ के स्पिनर ने 10 T20I मैचों में भी हिस्सा लिया और 10 विकेट अपने नाम किए। एक साल में पाकिस्तान के लिए 11 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद रजा हसन का करियर समाप्त हो गया और तब से वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। हसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच साल 2021 में खेला था। डोप टेस्ट में फेल होने के कारण उनपर दो साल का बैन भी लग चुका है।

Continue Reading

Trending