Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

श्रीनगर : अलगाववादियों के संभावित जश्न के मद्देनजर प्रतिबंध

Published

on

Loading

श्रीनगर| स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अलगाववादियों के संभावित जश्न को रोकने के लिए श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया। यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए खंयार, नौहट्टा, रैनवाड़ी, ए.आर. गंज, मैसूमा, क्रल्खुद और सफा कदल सहित सात इलाकों में प्रतिबंध लगाया गया है।

उदारवादी हुर्रियत समूह के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को यहां उनके घर में नजरबंद रखा गया है।

भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की तैनाती की गई है। ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर साल पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय युवाओं द्वारा पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने वाले मंजर इस बार ना दिखें।

शीर्ष सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को एक पत्र भेजा था, जिसमें राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटने पर जोर दिया था।

 

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending