Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

माली में 2 और शांति दूतों की मौत

Published

on

Loading

4021e9480e6a320a1383fa1d27d8b49b4b93d2a3संयुक्त राष्ट्र। माली में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र अभियान शिविर पर एक हमला हुआ, जिसमें घायल हुए संयुक्त राष्ट्र के दो और शांति दूतों की मौत हो गई। इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या सात हो गई है। यह सभी गिनी गणराज्य के निवासी थे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने यहां एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को फोन कर इस हमले में मारे गए गिनी के नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सालेह अन्नादिफ हमले में मारे गए शांतिदूतों के पार्थिव शरीर को लेकर बुधवार को गिनी पहुंचेंगे।बान की-मून ने शुक्रवार को हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि शांतिदूतों पर हमला करना अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। उन्होंने हमलावरों को कानून के कठघरे में खड़े करने का आह्वान किया।

माली में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के प्रवक्ता ओलविएर साल्गाडो ने कहा कि शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र अभियान शिविर में आठ मोर्टार दागे गए और गोलीबारी भी की गई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के पांच शांतिदूतों की मौत हो गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायली सेना का लेबनान में भीषण हमला, 400 हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायली सेना ने शनिवार को बताया कि लेबनान में हिजबुल्लाह को कमजोर करने के लिए उसका जमीनी अभियान जारी है। सेना ने हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर, हथियारों को भंडार, सुरंगों और बहुत कुछ को निशाना बनाया। इजरायली सेना ने कहा कि उसने सोमवार को जमीनी अभियान शुरू होने के बाद से लगभग 400 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। उधर लेबनान का कहना है कि इजरायल के हमलों में हजारों लोग मारे गए हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। इजरायल का कहना है कि वह सिर्फ उन्हीं जगहों को निशाना बना रहा है, जहां हिजबुल्लाह के मौजूद होने के पुख्ता सबूत हैं।

वहीं इजरायली मीडिया के अनुसार 200 मिसाइलें दागने के बाद एयर फोर्स तेहरान पर महत्वपूर्ण हमले की तैयारी कर रही है। बेरूत में शनिवार की रात को इजरायली हमलों से पूरे शहर में हलचल मच गई। बेरूत को ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है। इजरायली सेना ने कहा कि दक्षिणी लेबनान के अंदर जमीनी अभियान शुरू करने के बाद से उन्होंने 400 से अधिक हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार डाला है। इजरायली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने एक ब्रीफिंग में कहा, “जमीनी युद्ध की शुरुआत के बाद से सेना ने जमीन और हवा से लगभग 440 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमे विभिन्न रैंकों के 30 कमांडर भी शामिल हैं।”

चल रहे हमलों के बीच इजरायली सेना ने निवासियों को बेरूत के दक्षिणी इलाकों से अलग जगह शिफ्ट होने को कहा है। इजरायली सेना ने कहा कि अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए आपको आस-पास की इमारतों को तुरंत खाली कर देना चाहिए और उनसे कम से कम 500 मीटर दूर चले जाना चाहिए।”

Continue Reading

Trending