Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने 59 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

Published

on

Loading

Desktop2

इस्लामाबाद| पाकिस्तान ने उसके जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 59 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, “समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने भारतीय मछुआरों को गुरुवार को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे अरब सागर में पाकिस्तान की जल सीमा में मछलियां पकड़ रहे थे।”

समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश मछुआरे गुजरात राज्य के रहने वाले हैं।इन मछुआरों की गिरफ्तारी उस समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही दोनों देशों ने एक-दूसरे के कुछ मछुआरों को रिहा किया था।

पाकिस्तान ने छह मार्च को 87 और 20 मार्च को 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। वहीं, भारत ने 17 मार्च को नौ पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया था। वे गुजरात के जामनगर की जेल में करीब 17 माह तक रहे थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending