Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुशांत शानदार कलाकार : कियारा आडवाणी

Published

on

सुशांत

Loading

सुशांत मुंबई| अपनी आगामी फिल्म ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज होने की तैयारी कर रहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म में अपने सह कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की काफी प्रशंसा की है। कियारा का कहना है कि सुशांत एक बेहद शानदार कलाकार हैं। कियारा ने एक बयान में कहा, “सुशांत एक बेहद शानदार अभिनेता हैं। पहले वह बेहद संकोची नजर आते हैं, लेकिन बाद में स्क्रीन पर खुलकर शानदार अभिनय करते हैं। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगा कि हमारे दृश्य बेहद उभरकर आए हैं। निश्चित तौर पर उनके भीतर एक ऊर्जा है जो समान रूप से अच्छी प्रतिक्रिया के लिए प्रेरित करती है।”

कियारा ने कहा कि वह भविष्य में भी सुशांत के साथ काम करना पसंद करेंगी। नीरज पांडे निर्देशित ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी पर आधारित है।

मनोरंजन

साऊथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहन राज का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहन राज का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। उन्हें पार्किंसंस रोग था, जिससे दिमाग कमजोर होकर काम करना बंद कर देता है। ये बीमारी इंसान को अंदर से खोखला कर देती है।

इसी बीच अभिनेता और निर्देशक दिनेश पणिकर ने सोशल मीडिया पर मोहन राज के निधन की खबर सुनते ही अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि मोहन राज का उनके घर पर दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार अगले दिन तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा।

काम की बात करें तो मोहन राज ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था, लेकिन खलनायक के रोल से उन्हें ज्यादा पहचान मिली। उन्हें उप्पुकंदम ब्रदर्स, चेनकोल, आराम थंपुरन और नरसिम्हम में उनके किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है।

 

Continue Reading

Trending