Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी कैबिनेट मींटिग: आगरा, गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम बदला

Published

on

 गोरखपुर एयरपोर्ट, कैबिनेट मींटिग,

Loading

योगी गोरखनाथ एयरपोर्ट कहलाएगा गोरखपुर एयरपोर्ट

लखनऊ। यूपी सरकार ने मंगलवार को अपनी तीसरी कैबिनेट की मींटिग की। इसमें योगी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम बदला गया है। इसे अब योगी गोरखनाथ एयरपोर्ट कहा जाएगा। साथ ही आगरा एयरपोर्ट का नाम बदलकर दीन दयाल एयरपोर्ट किए जाने का फैसला किया गया है।

   गोरखपुर एयरपोर्ट, कैबिनेट मींटिग,

 

कैबिनेट ने विकलांग विकास विभाग का भी नाम बदल दिया है। उसको अब दिव्यांग जन शक्तिकरण कहा जाएगा। इसके अलावा 20 नए कृषि केंद्र खोलने का भी फैसला किया गया है। यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि ‘एक थी रानी ऐसी भी’ पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। वह फिल्म विजय राजे सिंधिया की जीवनी पर बन रही है।

योगी सरकार को एक महीना पूरा हो चुका है। इस एक महीने में योगी सरकार ने काफी सारे फैसले लिए। इसमें एंटी रोमियो स्कवैड, बूचड़खानों पर कार्रवाई की काफी चर्चा हुई।

बता दें कि यूपी में नाम बदलने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। देवबंद का नाम देववृंद करने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। वहां देववृंद के पोस्टर्स भी देखने को मिले थे। इसके बाद विवाद बढ़ा था।

 

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending