Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्घालुओं ने लगाई डुबकी

Published

on

Loading

लखनऊ/इलाहाबाद, 4 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अलग-अलग शहरों में लाखों श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वाराणसी, कानपुर और इलाहाबाद में गंगा घाटों पर श्रद्घालुओं का मेला सा लग गया। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार को कानपुर के गंगा घाटों पर श्रद्घा, आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ा। हर-हर गंगे की गूंज के बीच भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। घर-घर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। बिठूर, सरसैया घाट, गंगा घाट, मैस्कर घाट समेत शहर के प्रमुख घाटों पर हरिद्वार की हरकी पैड़ी जैसा नजारा देखने को मिला।

सूर्योदय से पहले ही गंगा घाटों की ओर भक्तों के झुंड जाते दिखने लगे। भक्तों ने भोर में ही गंगा में डुबकी लगाकर घाट किनारे शिव, गंगा और अन्य देवी-देवताओं की पूजा की।

संगम नगरी इलाहाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व के मौके पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर श्रद्घालुओं का सैलाब उड़ पड़ा। सुबह से श्रद्घालु संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

वाराणसी में भी सुबह से ही आसपास के जिलों के लोग गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में पहुंचे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु संगम तट पर पूजा अर्चना के साथ ही दानपुण्य भी कर रहे हैं।

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास के आखिरी स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान मात्र से ही सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है और पापों से भी मुक्ति मिलती है। इस मौके पर गंगा और यमुना नदियों में श्रद्घालु दीपदान भी करते हैं और कार्तिक पूर्णिमा को ही देव दीपावली का भी पर्व मनाया जाता है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

संकट के समय राहुल गांधी को आती है नानी की याद इसलिए इटली भाग जाते हैं, बोले सीएम योगी

Published

on

Loading

हरियाणा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसके साथ ही वे कांग्रेस पर भी हमलावर हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कई जुबानी हमले करते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लिया। योगी ने कहा कि कि भगवान श्रीराम एक बार फिर अयोध्या आ गए हैं और पूरा देश जश्न मना रहा है, लेकिन कांग्रेस के लोग इससे भी नफरत करते हैं। उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि यह राम की संस्कृति और रोम की संस्कृति के बीच का अंतर है। एक तरफ भगवान राम अयोध्या आए हैं और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो रोम में पले-बढ़े हैं, जो खुद को एक्सीडेंटल हिन्दू कहते हैं।

खानदान जिंदगी भर नाच-गाना करता रहा

सीएम योगी ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि जो लोग कहते हैं कि अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन पर नाच गाना चल रहा था। उनका खानदान ही जिंदगी भर नाच-गाना करता रहा। हिंदुओं का अपमान, सनातन संस्कृति को कोसना और विदेश में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा करके कांग्रेसी अपनी योग्यता पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

संकट के समय इटली में नाना- नानी का घर याद आता है

कोरोना में भाजपा, पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे थे, लेकिन उस समय राहुल गांधी कहां थे। संकट के समय उन्हें भारत नहीं, इटली में नानी याद आती है। योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने धारा-370 को दफन भी कर दिया। वहीं कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर के विरोध के बावजूद रिश्तेदारी निभाने के लिए जम्मू-कश्मीर के हुक्मरानों को धारा-370 का स्टेटस दिया, जिससे देश आतंकवाद की चपेट में आ गया। कांग्रेस ने हिंदुओं के सामने ऐसी स्थिति कर दी कि वे आपस में ही लड़ते रहें।

Continue Reading

Trending