Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी अगले साल लोकसभा चुनाव करवा सकते हैं : लालू

Published

on

Loading

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय समय से एक साल पहले अगले साल लोकसभा चुनाव करा सकते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने राजद की एक बैठक में कहा, मोदी 2019 के तय समय से पहले 2018 में लोकसभा चुनाव करा सकते हैं।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से तय समय से पहले संसदीय चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।

लेकिन, उन्होंने जोर दिया कि जब भी लोकसभा चुनाव होंगे, विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएंगी।

लालू ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोग शेर से डरते थे, लेकिन अब गाय से डरते हैं। इसकी वजह देश भर में फैले गोरक्षक हैं।

लालू प्रसाद ने कहा, पहले लोग शेर से डरते थे, अब गाय से डरते हैं। यह सब मोदी सरकार की देन है।

उन्होंने कहा कि गाय व मवेशियों के साथ बढ़ते डर को देखकर बिहार के सारण जिले के सोनपुर का मवेशी मेला बिना मवेशियों वाले मेले में बदल गया है। सोनपुर का मेला एशिया का सबसे बड़ा मवेशियों का मेला माना जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते साढ़े तीन सालों में मोदी सरकार द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने ‘पूरी तरह से विफल रहने से लोग नाराज हैं।’

उन्होंने कहा कि लोग नोटबंदी व वस्तु एवं सेवा कर से भी परेशान हैं।

लालू प्रसाद ने कहा कि उनके बेटे व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, हार्दिक पटेल व तेजस्वी यादव जैसे युवा नेता देश से सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फकेंगे।

लालू प्रसाद ने मीडिया से कहा कि वह ‘विपक्ष को लक्षित करने के बजाय भाजपा व मोदी का पर्दाफाश करे।’

उन्होंने कहा, अमेरिका व दूसरे विकसित देशों में मीडिया सत्तारूढ़ पार्टियों व उनके नेताओं का पर्दाफाश कर रही है।

उन्होंने कहा, भारत में मीडिया विपक्ष के खिलाफ लड़ रही है। यह बदलना चाहिए।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending