Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा

Published

on

Loading

श्रीनगर, 20 नवंबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में लद्दाख के लेह कस्बे में लगातार चौथे दिन सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, लगातार चौथे दिन लेह जम्मू एवं कश्मीर का सबसे ठंडा कस्बा रहा। आज (सोमवार) लेह का तापमान शून्य से 6.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। रविवार को लेह का अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि कारगिल का अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री रहा था।

श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.3 डिग्री, शून्य से 2.5 डिग्री कम और शून्य से 6.2 डिग्री कम दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, गुलमर्ग में रविवार को अधिकतम तापमान भी हिमांक बिंदू से नीचे शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा था।

जम्मू, कटरा, बटोट और बनीहाल में न्यूनतन तापमान क्रमश: 8.7 डिग्री, 9.3 डिग्री, 5.0 डिग्री और 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इसी बीच जोजीला दर्रे में भारी बर्फबारी के कारण बंद श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया है।

Continue Reading

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending