Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारत में अक्टूबर में रिलीज होगी ‘तितली’

Published

on

Loading

कानु बहल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘तितली’ 16 अक्टूबर को भारत मेंरिलीज होगी। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले दिबाकर बनर्जी पेश कर रहे हैं। एक बयान के मुताबिक, ‘तितली’ को जब पहली बार 2014 के कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पेश किया तो इसे काफी सराहना मिली, इसके बाद से यह अब तक 22 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी है और इसे कई अवार्ड भी मिले हैं। यहां तक कि जर्मनी और फ्रांस में इसने अच्छा कारोबार किया है। अब यह अक्टूबर में भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

फिल्म में रणवीर शौरी, अमित सियाल और शशांक अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती दादा साहब फाल्के अवार्ड से होंगे सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने इंडस्ट्री में अपने काम के दम पर कई पुरूस्कार अपने नाम किए हैं। अब मिथुन दा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने बताया दिग्गज अभिनेता को उनकी उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा, ‘मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा- मुझे खुशी है कि श्री मिथन चक्रवर्ती जी को इंडियन सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वो कल्चरल आइकॉन हैं। अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए वो पीढ़ियों से सराहे गए हैं. उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।

Continue Reading

Trending