Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘बलिया अगस्त क्रांति’ की शूटिंग शुरू

Published

on

Loading

संपूर्ण देश अगस्त क्रांति-1942 की 73वीं वर्षगांठ मना रहा है। 19 अगस्त 1942 को बलिया के लोगों ने ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्र होकर चित्तू पाण्डेय की अगुवाई में स्वतंत्र बलिया प्रजातंत्र की स्थापना कर ली थी। इस ऐतिहासिक घटना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर के रंगकर्मियों ने वरिष्ठ रंगकर्मी विवेकानंद सिंह के निर्देशन में लघु फिल्म ‘बलिया अगस्त क्रांति’ की शूटिंग शुरू कर दी है। डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय एवं डॉ. इफ्तेखार खां ने संयुक्त रूप से फिल्म का मुहूर्त संपन्न कराया। इस दौरान फिल्म निर्देशक विवेकानंद सिंह ने बताया कि 1942 की जनक्रांति में बलिया अपने बागी तेवर के चलते ब्रितानिया हुकूमत से स्वतंत्र हो गया। पूरे विश्व में इस बात को लेकर शोध चल रहा है। इसे ध्यान में रखकर नुक्कड़ नाटकों व लघु फिल्मों के माध्यम से शहीदों व सेनानियों की गौरव गाथा को विश्व पटल पर रखने के लिए फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

फिल्म में चित्तू पाण्डेय की भूमिका में पुनीत श्रीवास्तव, पं. महानंद मिश्र की भूमिका में विवेकानंद सिंह, पं. राजेश्वर त्रिपाठी की भूमिका में छट्ठूलाल शर्मा, कोतवाल सदर की भूमिका में अरुण कुमार के साथ छितेश्वर वर्मा हैं। इनके अलावा जन्मेजय प्रजापति, हिमांशु गुप्त व शोएब खां भी अभिनय कर रहे हैं।

इस फिल्म के कैमरामैन लालबाबू व चंद्रशेखर सिंह हैं, निर्माण व्यवस्थापक राजेश साहिल व नीतेश शर्मा हैं।

 

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending