Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

माइली के एलबम में रैपर बिग सीन?

Published

on

Loading

गायिका माइली सायरस और रॉक बैंड ‘द फ्लैमिंग लिप्स’ के आगामी संयुक्त एलबम में रैपर बिग सीन की नजर आ सकते हैं। वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, द फ्लैमिंग लिप्स के प्रमुख सदस्य वायने कोयने ने इंस्टाग्राम पर बिग सीन की कविता के एक छंद की मौजूदगी वाली एक वीडियो शेयर कर एलबम में उनकी अतिथि उपस्थिति को लेकर मजाक किया।

15 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में वायने एक स्टूडियो में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बिग सीन हालांकि, इसमें कहीं नजर तो नहीं आए, लेकिन पृष्ठभूमि में उनके रैप करने की आवाज सुनाई पड़ी।

संयुक्त एलबम लेकर आने का खुलासा सर्वप्रथम वायने ने मई में ‘बिलीबोर्ड’ पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में किया था।

बाद में उन्होंने कहा कि एलबम लगभग बनकर तैयार है। इसमें सात गाने होंगे, जो माइली और बैंड ने मिलकर लिखे एवं रिकॉर्ड किए हैं।

 

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending