Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गोलियों से छलनी 8 अज्ञात शव मिले

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में गोलियों से छलनी आठ अज्ञात शव बरामद हुए हैं। ‘जियो टीवी’ ने बुधवार को आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि ये शव तहसील बाड़ा और ओरकजई एजेंसी से सटे क्षेत्र में मिले हैं।

फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबल देश के उत्तरी-पश्चिमी कबायली क्षेत्र से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान से आतंकवाद का नामोनिशान मिटाने के लिए इस साल जून में बड़े स्तर पर जर्ब-ए-अज्ब नामक सैन्य अभियान शुरू किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending