Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार चुनाव : महागठबंधन को बहुमत, मोदी की करारी शिकस्त

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना में महागठबंधन ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 147 पर आगे चल रहा है। साफ है कि बिहार में नीतीश गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल गया है और नीतीश का मुख्यमंत्री बनना तय है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) ने पहली जीत बांका जिले के अमरपुर विधानसभा सीट से दर्ज की। यहां से जद (यू) के जनार्दन मांझी ने जीत दर्ज की। मांझी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मृणाल शेखर को 11,773 वोटों के अंतर से हराया। मांझी को 73,707 वोट मिले। मांझी ने 2010 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।

नजीतों और रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को पीछे छोड़ नीतीश कुमार का जनता दल (युनाइटेड) और इसके सहयोगी दल-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस जरूरी बहुमत से काफी आगे निकल गए हैं। पटना में जद (यू) नेता पवन वर्मा ने कहा, “महागठबंधन की जीत है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के लिए हार है।” उन्होंने कहा, “हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।”

निर्वाचन आयोग के अनुसार, महागठबंधन अब तक 29 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है, जबकि यह 147 सीटों पर आगे है। महागठबंधन में जद (यू) ने 15 सीटें जीती है, जबकि राजद ने नौ और कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। जद (यू) 57 सीटों पर आगे है, जबकि राजद 70 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है।

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending