Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मैं घर लौट आया : अदनान सामी

Published

on

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी, नववर्ष के तोहफे के रूप में भारतीय नागरिकता

Loading

मुंबई| ‘कभी तो नजर मिलाओ’ और ‘लिफ्ट करा दे’ जैसे गानों से भारत में अपनी गायकी का जलवा दिखाने वाले पाकिस्तानी गायक अदनान सामी नववर्ष के तोहफे के रूप में भारतीय नागरिकता मिलने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लंबी यात्रा के बाद आखिरकार वह घर लौट आए हैं अदनान ने 1982 की फिल्म ‘गांधी’ के एक संवाद के जरिये ट्विटर पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया। अदनान ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने काफी लंबी यात्रा की है और अब में घर लौट आया हूं।”

उल्लेखनीय है कि सामी 13 मार्च, 2001 को पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आए थे। भारतीय उच्चायोग ने उनका वीजा एक साल की वैधता के साथ जारी किया था। जिसे बाद में समय के साथ बढ़ाया गया। उन्होंने 26 मई, 2015 को केंद्र से मानवीय आधार पर इस देश में उनके दर्जे को कानूनी रूप देने का अनुरोध किया था। सामी को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया। उन्होंने ट्विटर पर यह प्रमाणपत्र साझा करते हुए लिखा, “एक नई शुरुआत, नया अहसास, नया प्रेम, नया देश, जय हिंद।” पिछले वर्ष आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी उनका गाना ‘भर दो झोली’ सुपरहिट रहा था।

Continue Reading

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending