Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम, पक्के दोस्त ने भी छोड़ा साथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को पुलवामा पर हमला का मुहतोड़ जवाब दे दिया है। मंगलवार रात  भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सरजमीं पर एयर स्ट्राइक कर अपनी जीत का परचम लहराया। भारतीय वायुसेना ने POK में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया हैं।
हमले की वजह से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। हमले से बौखला कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। दरअसल पाकिस्तान को यह समझ नहीं आ रहा है कि वो भारत के इस हमले पर क्या और कैसी प्रतिक्रिया दे, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान के सिविलियन एरिया को हाथ तक नहीं लगाया है, केवल आतंकियों के ठिकानों को ही ध्वस्त किया है।
पाकिस्तान के विदेशमंत्री एयर स्ट्राइक की वजह से सदमे में आ गए हैं। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दुनियाभर के मंत्रियों को फोन करके अपना दुखड़ा सुना रहे है। साथ ही भारत से बचने के लिए मदद की भीख भी मांग रहे है। कुरैशी ने मदद के लिए सबसे पहला फोन अपने घनिष्ठ मित्र चीन को मिलाया फिर उसने ब्रिटेन के मुख्यमंत्री के सामने भी अपना दर्द बयां किया
लेकिन अफ़सोस दोनों ने उसका दिल तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों ने भारत के खिलाफ  किसी भी तरह की मदद करने से साफ़ इनकार कर दिया है। आपको बता दें,पुलवामा हमले के बाद रूस, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के अलावा जर्मनी सहित भारत के मित्र पडोसी देशों ने कहा था कि भारत के पास आत्मरक्षा का अधिकार है।
तत्कालीन परिस्तिथियों को देखते हुए ओआईसी यानी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने भी पाकिस्तान को फिल्हाल कोई भरोसा नहीं दिया है। यूनाईटेड नेशंस के चार्टर के मुताबिक POK भारत का हिस्सा है और उसमें आतंकी गतिविधियों को नियंत्रित करने का अधिकार भारत के पास है।
रिपोर्ट-मानसी शुक्ला

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending