Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस गुजरात में भारी जीत हासिल करेगी : राहुल

Published

on

Loading

थारा (गुजरात), 12 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक सुनामी आ रही है, जिससे सत्तारूढ़ भाजपा भयभीत है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई को सच और झूठ के बीच लड़ाई करार दिया।

राहुल ने अपने तीन दिवसीय क्षेत्रवार प्रचार अभियान के चौथे पड़ाव पर लोगों से वोटों के जरिए अपने गुस्से का इजहार करने का आग्रह किया।

उन्होंने एक रैली में एक पूरा वाक्य गुजराती में बोला और कहा, गुजरात मा मोदीजी आवे, अमित शाहजी आवे, यूपी ना सीएम योगीजी आवे, तोये भाजपा सरकार नाहीं आवे। यानी यहां नरेंद्र मोदी, अमित शाह या उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कोई भी आए, लेकिन गुजरात में भाजपा सरकार नहीं आएगी।

उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में थारा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले 22 वर्षो से भाजपा शासन को झेला है और अब समय आ गया है कि आप ने जीएसटी, नोटबंदी के बारे में जो महसूस किया है, और सरकार ने लोगों को नर्मदा बांध पर और बदलाव लाने के जो झांसे दिए हैं, उसे मतदान केंद्रों पर जाहिर कीजिए।

गुजरात में खेती की दुर्दशा का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि किसानों ने देश के लिए सबकुछ किया, उन्होंने अपना खून और पसीना बहाया। आप बड़े धनी उद्योगों के कर्ज माफ कर सकते हैं, फिर किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं कर सकते?

Continue Reading

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending