Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल : कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम, 19 नवंबर (आईएएनएस)| केरल में कांग्रेस नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने इंदिरा गांधी को एक ऐसा नेता बताया, जिन्होंने पार्टी का नेतृत्व किया और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

चांडी ने कहा, वह एक ऐसी नेता थीं, जो जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर कभी लड़खड़ाई नहीं। उनकी आर्थिक नीतियों ने भारत की नींव रखी, जिसे आज हम देखते हैं।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष एम.एम. हसन ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत को धर्मनिरपेक्ष रखने के लिए चट्टान की तरह दृढ़ रहीं।

चांडी, पूर्व रक्षामंत्री ए.के.एंटनी और डी. देवराज अर्स के नेतृत्व वाले तत्कालीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-अर्स के नेता 1978 में इंदिरा गांधी से अलग हो गए थे और उन सभी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले एक मोर्चे के साथ मिलकर 1980 में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता दर्ज कराई थी।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending